नईदिल्लीलीक्स… दिल्ली के सीएम जेल में खा रहे हैं। आम-पूड़ी और मिठाई। शुगर लेवल बढ़ाकर तबीयत खराब कर बेल कराने की चाहत…
कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी ने रखी दलील
तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर आज कोर्ट में सुनवाई हुई है। बताया गया कि कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी दलीलें देते हुए कहा है कि अरविंद केजरीवाल हेल्थ ग्राउंड पर बेल लेने की कोशिश कर रहे हैं।
शुगर लेवल बढ़ाने की है योजना
ईडी ने कहा है कि जेल में अरविंद केजरीवाल पूड़ी-आलू, आम और मिठाई खा रहे हैं ताकि उनका शुगर लेवल बढ़ जाए और वो बेल हासिल कर सकें।
केजरीवाल ने अपने चिकित्सक के संपर्क में रहने को लगाई थी याचिका
उल्लेखनीय है कि अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिनों पहले एक याचिका दायर की थी और इस याचिका में उन्होंने ने कहा था कि वो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए निरंतर अपने चिकित्सक के संपर्क में रहना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने ने अदालत से गुहार लगाई थी।