आगरालीक्स ….आगरा की भीषण गर्मी में लोगों को 45 दिन तक पानी का संकट झेलना पड़ेगा, गंगाजल की आपूर्ति रहेगी बंद, जानें क्या किए गए इंतजाम।
आगरा में 140 क्यूसेक गंगाजल बुलंदशहर के पालड़ा फाल से पाइप लाइन के जरिए आता है। उत्तराखंड के टिहरी बांध से पालड़ा फाल, बुलंदशहर तक गंगा का जल अपर गंगा कैनाल के माध्यम से पहुंचता है।
45 दिन तक टिहरी बांध से गंगाजल की आपूर्ति रहेगी बाधित
उत्तराखंड के टिहरी बांध से 15 मई से 30 जून तक अपर गंगा कैनाल में गंगाजल की आपूर्ति नहीं होगी, इससे बुलंदशहर और वहां से आगरा तक गंगाजल नहीं आएगा। 30 जून तक आगरा में पानी का संकट रहेगा।
यमुना जल का भी नहीं हो पा रहा शोधन
सिकंदरा वाटरवक्र्स पर यमुना जल के शोधन के लिए 144 एमएलडी का प्लांट है लेकिन यहां से 100 एमएलडी से अधिक यमुना जल का शोधन नहीं हो रहा है। इससे पानी का संकट गहराएगा, वैकल्पिक इंतजाम करने के प्रयास चल रहे हैं।