आगरालीक्स…. आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने मिशन एडमिशन का आगाज, विवि ने कॉलेज और आवासीय संस्थानों के लिए शुरू की प्रवेश प्रक्रिया। वेब रजिस्ट्रेशन के लिए इस बार छात्रों को अधिक शुल्क देनी होगा। विवि ने स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रम के लिए 50-50 रुपए शुल्क अधिक कर दिया है।
विवि ने सत्र 2024-25 के लिए वेब रजिस्ट्रेशन आठ मई को शुरू कर दिए। विवि ने इसा प्रवेश प्रक्रिया को जल्द शुरू किया है। पिछले सालों में प्रवेश प्रक्रिया मई और जून में ही शुरू होती रही थी। विवि की ओर से प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के बाद छात्र आवासीय संस्थान और कॉलेजों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। वेब रजिस्ट्रेशन विवि की ऑफिशियल वेबसाइट से किए जा सकेंगे। विवि ने संबद्ध महाविद्यालयों के साथ-साथ आवासीय संस्थानों के पाठ्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी है। स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम में रजिस्ट्रेशन के लिए छात्रों को अब तीन सौ रुपए का भुगतान करना होगा। अभी तक यह शुल्क 250 रुपए था।
वहीं परास्नातक पाठ्यक्रम में वेब रजिस्ट्रेशन के लिए 350 रुपए के स्थान पर चार सौ रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। एडमिशन कोऑर्डिनेटर प्रो. संजीव कुमार के अनुसार सभी कोर्सों के लिए आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। अभी प्रवेश के लिए अंतिम तिथि घोषित नहीं की गयी है। एक-दो दिन में वेब रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि भी घोषित कर दी जाएगी। छात्र पूर्व की भांति विवि की वेबसाइट से वेब रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।