आगरालीक्स…आगरा में मौसम बदला, दो दिन जोरदार बारिश के आसार.
आगरा में मौसम में आज बदलाव देखने को मिला है. सुबह से ही हल्की धूप निकली है. बादल भी छाये रहे जिसके कारण तापमान में कमी आई है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से अभी भी एक डिग्री सेल्सियस अधिक है.

मौसम विभाग के अनुसार आज से मौसम में बदलाव आया है. सोमवार और मंगलवार को तेज बारिश के आसार बन रहे हैं. बारिश होने के कारण तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 18/06/23) 38.4
Departure from Normal(oC) -4
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 18/06/23) 29.0
Departure from Normal(oC) 1