आगरालीक्स…आगरा में मौसम बदला, कई जगह बारिश हुई. जानिए कितना रहा आज का तापमान
कई दिनों से भीषण उमस भरी गर्मी का मौसम बना हुआ था लेकिन बुधवार को सुबह के समय बादल छाए. दोपहर को भी बादल छाए और कई जगह बूंदाबांदी हुई. शाम को करीब सात बजे काले घने बादलों का डेरा लगा रहा और फिर कई स्थानों पर बारिश हुई.मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश के आसार बन रहे हैं लेकिन अच्छी बारिश की संभावना कम है. काले घने बादल छा सकते हैं.