आगरालीक्स…आगरा में तीन साल की बेटी पर जंगली जानवर ने किया हमला. बेटी को बचाने के लिए जानवर से भिड़ गई मां. काफी देर तक लड़ने के बाद जानवर भाग गया…घायल हुईं मां बेटी
आगरा में तीन साल की मासूम बेटी पर जंगली जानवर पर हमला कर दिया. मां ने जब देखा तो वह तुरंत जंगली जानवर से भिड़ गई. काफी देर तक वह जंगली जानवर के हमले से जूझती रही जिसके बाद हारकर जंगली जानवर वहां से भाग गया. इधर घायल मां बेटी को इलाज के लिए एसएन में भर्ती कराया गया है. लोगों का कहना है कि जंगली जानवर कोई और नहीं बल्कि तेंदुआ था लेकिन वन विभाग द्वारा लकड़बग्घा या सियार हो सकता है.ये है मामला
घटना बाह क्षेत्र के जैतपुर के नौगांव की है. मंगलवार को तीन साल की बच्ची घर में खेल रही थी. इस दौरान जंगली जानवर घर में घुस आया. बच्ची को जबड़ों में दबाकर ले जाने की कोशिश की. बच्ची की चीख सुनकर मां दौड़कर पहुंची. यह देखकर जानवर ने महिला पर भी हमला कर दिया, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और बेटी को बचाने के लिए आदमखोर जानवर से भिड़ गई. घायल बच्ची की मां रीमा ने बताया कि अगर वह नहीं होती तो पता नहीं क्या हो जाता. मुझे तो अपनी बेटी ही दिखाई दे रही थी. बाह के जैतपुर स्थित नौगवां में आशीष अपनी पत्नी और बच्ची के साथ रहते हैं. मंगलवार की दोपहर 1 बजे वह घर के आंगन में बर्तन धो रही थी. बच्ची अर्पिता थोड़ी दूर पर खेल रही थी. अचानक बेटी चिल्लाने लगी. देखा तो जंगली जानवर उसे खींचकर ले जा रहा था. वह बेटी को बचाने के लिए दौड़ी. तब तक जंगली जानवर ने बच्ची के चेहरे पर हमला कर दिया. वह बेटी को खींचकर ले जा रहा था. वह उससे भिड़ गई. जंगली जानवर ने उस पर भी हमला कर दिया. करीब 15 मिनट तक वह उससे लड़ती रही. आखिरकार वह भाग गया. मां-बेटी के चेहरे पर काटने के निशान हैं. शोर-गुल सुनकर आसपास के लोग पहुंचे. लोगों ने जंगली जानवर को खोजने की कोशिश की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया. घायल मां-बेटी को अस्पताल ले आया.
जैतपुर के रेंजर कोमल सिंह ने बताया- नौगवां क्षेत्र में तेंदुआ कभी दिखा नहीं है. हमला करने वाला जानवर लकड़बग्घा या सियार हो सकता है. वन विभाग की टीम मौके पर गई थी। वन्यजीव की पहचान कराई जा रही है. ग्रामीणों को भी सतर्क किया गया है.