Agra News : Weather forecast 12th March 2022 #agranews
आगरालीक्स ….आगरा में अब सुबह भी गर्मी लगने लगी है, जानें होली पर कैसा रहेगा मौसम, होली के चटख रंग शरीर पर पड़ने पर ठंड तो नहीं लगेगी।
आगरा का मौसम गर्म होने लगा है और तापमान भी बढ़ रहा है। पहले दिन का तापमान बढ़ा अब सुबह का भी तापमान बढ़ने लगा है। शनिवार को भी सुबह से गर्मी लग रही है और तापमान बढ़ गया है। आठ बजे ही गर्मी महसूस हो रही है। आज तापमान 33 डिग्री तक पहुंच सकता है।
होली पर 36 डिग्री तक तापमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि होली पर 19 मार्च तक सुबह का तापमान 19 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, दोपहर का तापमान 36 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है।
आईएमडी का अनुमान
12-Mar 17.0 33.0 Clear sky
13-Mar 18.0 33.0 Clear sky
14-Mar 18.0 34.0 Mainly Clear sky
15-Mar 18.0 34.0 Mainly Clear sky
16-Mar 19.0 34.0 Mainly Clear sky
17-Mar 19.0 34.0 Mainly Clear sky