आगरालीक्स ….आगरा में सर्दी की आहट के साथ गुनगुनी धूप का आनंद लीजिए, जानें क्या है आज के मौसम को लेकर आईएमडी का पूर्वानुमान।
आगरा में मंगलवार सुबह कोहरा छाया रहा, साथ ही सर्द हवा चली, सात बजे के बाद मौसम में गर्माहट आने लगी लेकिन सर्द हवा चलने से ठंड लग रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी और तापमान बढ़ जाएगा, अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री के बीच में रह सकता है, न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री के बीच में रहेगा।

19 नवंबर तक का जारी किया पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने 19 नवंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है, इसके अनुसार आगरा का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंच जाएगा जबकि अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री के बीच में रह सकता है। अधिकतम और न्यूनतम दोनों की तापमान में गिरावट आएगी।
आईएमडी का पूर्वानुमान
15-Nov 14.0 29.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
16-Nov 13.0 27.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
17-Nov 12.0 26.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
18-Nov 12.0 26.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
19-Nov 13.0 26.0 Fog or Mist