आगरालीक्स ….आगरा का तापमान 12 डिग्री से नीचे पहुंचा, सुबह ठंड के बाद धूप निकलने से मिल रही राहत, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में शनिवार सुबह ठंडी हवा चलने के साथ ही तापमान में गिरावट आई है, अधिकतम और न्यूनतम तापमान नीचे पहुंच गया। सुबह कुछ देर के लिए कोहरा भी छाया, सुबह 7.30 बजे के बाद धूप निकल आई है और मौसम खुशनुमा हो गया है, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में धूप तेज हो जाएगी और रात को ठंडी हवा चलेगी।

23 नवंबर से कोहरा
मौसम विभाग ने 24 नवंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है। 23 नवंबर से मौसम बदल जाएगा, सुबह सुबह कोहरा छाएगा, 26 नवंबर को भी कोहरा छाया रहेगा। इससे तापमान 26 डिग्री तक पहुंच सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री के बीच रहेगा।
आईएमडी का पूर्वानुमान
20-Nov 12.0 26.0 Clear sky
21-Nov 12.0 26.0 Clear sky
22-Nov 13.0 27.0 Clear sky
23-Nov 13.0 26.0 Fog or Mist
24-Nov 13.0 26.0 Fog or Mist