आगरालीक्स…. आगरा में रावली पुल को फोर लेन किया जाएगा, अभी यह दो लेन है, इससे कलेक्ट्रेट से आगे जाम की स्थिति नहीं रहेगी।
रावली पर 2014 में रेलवे ने सेतु निगम के साथ मिलकर दो लेन का पुल बनाया था, यह पुल चार लेन का बनना था। इसके बाद पुल पर आवागमन शुरू हो गया, अब दो लेन के पुल को चार लेन करने का काम शुरू किया जाना है।

15 करोड़ से बनेंगी दो लेन
रावली पर रेलवे द्वारा दो लेन और बनाई जाएंगी। रेलवे पुल पर दो और लेन बनाने का काम जल्द शुरू होगा, 11 करोड़ से रेलवे द्वारा पुल की दो लेन बनाई जाएंगी। जबकि सेतु निगम चार करोड़ से अप्रोच रोड बनाएगा।