आगरालीक्स ….आगरा में होली पर कैसा रहेगा, जानें क्या है मौसम विभाग का अनुमान।
आगरा में गुरुवार को सुबह से धूप है, तापमान भी बढ़ गया है, सुबह का तापमान 20 डिग्री से अधिक पहुंच गया है और गर्मी लग रही है। सुबह से ही घरों में पंखा चलाना पड़ रहा है। दोपहर में धूप तेज निकल रही है और पसीना आ रहा है। अब शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।

होली पर 38 डिग्री तक तापमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा में होली पर तापमान 38 डिग्री से अधिक रहेगा और न्यूनतम तापमान भी 21 डिग्री तक रह सकता है। होली पर गर्मी रहेगी।
आईएमडी का अनुमान
17-Mar 21.0 38.0 Mainly Clear sky
18-Mar 21.0 38.0 Partly cloudy sky
19-Mar 21.0 37.0 Partly cloudy sky
20-Mar 22.0 38.0 Mainly Clear sky
21-Mar 22.0 39.0 Mainly Clear sky
22-Mar 22.0 39.0 Mainly Clear sky