आगरालीक्स…20 नवंबर से बैंड बाजा बारात की धूम. आगरा में देवोत्थान पर 800 से अधिक शादियां. नवंबर और दिसंबर में शादियों के 12 मुहूर्त. 16 दिसंबर से शुरू होगा खरमास…फिर मार्च तक शादियों की धूम
चातुर्मास के कारण पिछले चार माह से रुके हुए विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन, जनेऊ और नए व्यापार की शुरुआत अब फिर से होगी। देवउठनी एकादशी से हिंदू विवाह का सीजन फिर शुरू हो जाता है। इस वर्ष सीजन का पहला शुभ विवाह मुहूर्त, 20 नवंबर शुक्रवार देव उठनी एकादशी बताया जा रहा है जो अपने आप मे अबूझ मुहुर्त है। इस दिन प्रातः काल 7:15 से देर रात तक विवाह का मुहूर्त रहेगा। इसी के साथ नवंबर-दिसंबर में विवाहों की धूम रहेगी। इसके बाद 16 दिसंबर 2026 से सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के साथ ही खरमास की शुरुआत हो जाएगी, जो 15 जनवरी 2027 मकर संक्रांति तक रहेगा. इस दौरान मांगलिक कार्यों पर विराम रहेगा. ज्योतिषाचार्य हृदय रंजन शर्मा जी के अनुसार विवाह का अंतिम मुहूर्त अपनी कुंडली, कुल परंपरा और स्थानीय पंचांग के अनुसार ही तय करना चाहिए।
देव उठनी एकादशी 2026 शुभ योग –
देवउठनी एकादशी के दिन रवि के साथ वज्र योग का निर्माण हो रहा है। पंचांग के अनुसार, इस दिन रवि योग सुबह 06:24 बजे से 21 नवंबर को सुबह 06:25 बजे तक रहेगा।
इस सीजन के शुभ विवाह मुहूर्त –
नवंबर मे – 20, 21, 24, 25, 26
दिसंबर – 1, 2, 3, 4, 11, 12, 13
16 दिसंबर से खरमास लगेगा जो लगातार 15 जनवरी तक रहेगा।
जनवरी – 18, 19, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 30, 31
फरवरी – 10, 12, 15, 16, 20, 21, 27, 28
मार्च – 1, 2, 10, 11, 12, 14
अबूझ मुहूर्त –
20 नवंबर 2026 – देवउठनी एकादशी
11 फरवरी 2027 – वसंत पंचमी
10 मार्च 2027 – फुलेरा दूज