Thursday , 19 November 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Five-year-old innocent girl dies after falling into a deep drain in Agra…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Five-year-old innocent girl dies after falling into a deep drain in Agra…#agranews

63

आगरालीक्स…आगरा में पांच साल की मासूम बच्ची की गहरे नाले में गिरकर मौत. पानी से भरा हुआ था नाला. परिजनों में मचा कोहराम

आगरा के थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव बिलईपुरा में पांच साल की मासूम बच्ची गहरे नाले में गिर गई. बच्ची सुबह शौच के लिए खेतों की ओर जा रही थी कि नाले में वह गिर गई. नाला पानी से भरा हुआ था. साथ गई तीन बच्चियों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी जिसके बाद परिजन और ग्रामीण मोके पर पहुंचे. बच्ची को नाले से बाहर निकाला और अस्पताल लेकर गए लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है. नाला आगे से बंद था और यह हादसा होने से ग्रामीणों में आक्रोश छा गया और वह नाला खुलवाने की मांग पर अड़ गए.

पैर फिसलने से गिरी नाले में
बिलईपुरा में श्रीभगवान रहते हैं. इनकी पांच साल की बेटी परी बुधवार सुबह पड़ोस की अंशू, काजल और मोहिनी के साथ गांव से करीब 200 मीटर दूर खेत पर शोच के लिए गई थी. नाले के पास से गुजरते समय अचानक परी का फिसल गया और वह नाले में गिरकर डूब गई. साथ गई तीनों बच्चियां घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी. सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. परी नाले के पानी में उतराती मिली. परिजनों ने उसे निकाला और तुरंत अस्पताल लेकर गए लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजन बच्ची का शव लेकर नाले के पास पहुंच गए. सूचना पर निबोहरा पुलिस, नाय​ब तहसीलदार और भाजपा नेता मौके पर आ गए. ग्रामीणों का आरोप है कि चमरौली गांव के पास ग्रामीणों ने नाले को बंद कर दिया है जिससे पानी का निकास रुक गया है ओर नाले में जलभराव है. इसी कारण यह हादसा हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि नाला नहीं खुलवाया गया तो बच्ची के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 19th November 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानेंआगरा में गुरुवार सुबह से...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 19th November 2026

आगरालीक्स…. आगरा के न्यूजपेपरों का 19 नवंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ यूपी...

बिगलीक्स

UP Assembly Elections 2027: Review of preparations for 21 districts across 5 divisions to be held in Agra tomorrow

आगरालीक्स…यूपी विधानसभा चुनाव 2027 का काउंटडाउन शुरू, आगरा में कल 5 मंडलों...

बिगलीक्स

Agra News: Wedding festivities to begin on November 20; over 800 weddings to take place on Devotthan in Agra…#agranews

आगरालीक्स…20 नवंबर से बैंड बाजा बारात की धूम. आगरा में देवोत्थान पर...

error: Content is protected !!