आगरालीक्स…आगरा में भाजपा का नया जिलाध्यक्ष कौन….कल रविवार को होगी घोषणा. 2027 चुनाव की तैयारियों के लिए जिलाध्यक्ष पद के नाम से उठेगा पर्दा…
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं लेकिन भाजपा की ओर से अभी से इसकी तैयारियों के लिए कमर कस ली गई है. प्रदेश स्तर पर जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के लिए चुनाव हुए हैं. आगरा में भी भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 79 आवेदन आए थे लेकिन इनमें से आगरा में भाजपा का जिलाध्यक्ष कौन होगा, इसकी घोषणा रविवार 16 मर्चको होने जा रही है.
दोपहर बाद होगा नाम का ऐलान
आगरा में नये भाजपा जिलाध्यक्ष का ऐलान रविवार 16 मार्च को दोपहर बाद किया जाएगा. भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय जयपुर हाउस पर इसकी घोषणा की जाएगी.
जिलाध्यक्ष पद के लिए इन्होंने की दावेदारी
कोमल सिंह सिकरवार, संजय चौहान, नाथूराम वर्मा, राजेंद्र पाल, पूर्व विधायक जतेंद्र वर्मा, संतोष कटारा, प्रशांत पौनिया, शिव कुमार प्रमुख, खेमचंद्र शर्मा, उमेश सैंथिया, सत्यदेव दुबे, सत्य प्रकाश लोधी, संतोषसिकरवार, योगेंद्र त्यागी, मेघराज सिंह सोलंगी, रिषी उपाध्याय, सोनू दिवाकर, अशोक कुशवाह, श्याम सुंदर पाराशर, सोनू चौधरी, इंदू सिंह, अमित चौधरी, हेमेंद्र शर्मा आदि हैं….