आगरालीक्स…क्या प्यार इतना अंधा होता है…आगरा में शादी के 11वें दिन दूल्हे को धोखा देकर दुल्हन प्रेमी संग फरार. प्रेमी चार बच्चों का बाप. दुल्हन अब थाने पहुंची, कहा—प्रेमी के साथ ही रहूंगी.
आगरा में शादी के 11वें दिन ही अपने पति को धोखा देकर प्रेमी के साथ फरार हुई नई नवेली दुल्हन अब थाने पहुंची. थाने पहुंचकर उसने अपने प्रेमी के साथ ही रहने को कहा. प्रेमी भी उसे साथ रखने को तैयार है. बड़ी बात ये है कि प्रेमी शादी शुदा है और चार बच्चों का बाप भी है. घरवालों ने युवती को काफी समझाया लेकिन वो किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुई. उसने साफ कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी.
ये है पूरा मामला
विवाहिता की शादी 22 अप्रैल को फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव में हुई है. शादी के 11वें दिन पति अपनी नई नवेली दुल्हन को बाइक पर बैठाकर ससुराल से घर जा रहा था. रास्ते में विवाहिता का प्रेमी वहां आ गया. उसने दूल्हे की बाइक रुकवाई और बाइक रुकते ही विवाहिता अपने पति की बाइक से उतरकर प्रेमी की बाइक पर बैठ गई. जब पति ने इसका विरोध किया तो प्रेमी और उसे दोस्तों ने उसके साथ मारपीट कर दी और वहां से भाग गए.
पीड़ित पति ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और शिकायत दर्ज कराई. दो दिन बाद विवाहिता खुद थाने पहुंच गई और उसने साफ—साफ कह दिया कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी. बताया जाता है कि विवाहिता की यह दूसरी शादी है. पांच साल पहले उसकी पहली शादी हुई थी लेकिन शादी के एक महीने बाद ही वह मायके आ गई थी और फिर वापस अपनी ससुराल नहीं गई.