Tuesday , 13 January 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Will Metro solve the problem of jam on MG Road and Highway in Agra?…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Will Metro solve the problem of jam on MG Road and Highway in Agra?…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में क्या एमजी रोड और हाइवे पर जाम की समस्या दूर करेगी मेट्रो. कैंट से एमजी रोड, भगवान टाकीज से रामबाग तक कई जगह मिलता है जाम…इसी रूट पर मेट्रो चलेगी…अपनी राय दीजिए

आगरा कैंट से अगर किसी को भगवान टाकीज जाना हो तो कई जगह जाम की स्थिति का सामना करना होता है. वहीं अगर आगरा कैंट से रामबाग होते हुए कालिंदी विहार तक पहुंचने में तो और ज्यादा भी जाम का सामना करना पड़ जाता है और इसमे समय भी काफी खराब होता है. इसके अलावा दिल्ली गेट, आरबीएस चौराहा, खंदारी, आईएसबीटी से सिकंदरा तक भी जाम की लगभग हमेशा दिक्क्त रहती ही है. अगर इन जगहों पर एक बार जाम लग जाए तो यहां से गुजरना मुश्किल भरा हो जाता है.

एमजी रोड पर बीच में चलेगी मेट्रो
आगरा कैंट से एमजी रोड होते हुए हाइवे जाकर कालिंदी विहार तक मेट्रो के 14 स्टेशन बनेंगे. एमजी रोड पर बीच में मेट्रो चलेगी और जहां—जहां स्टेशन बनेंगे उसके दोनों ओर स्टेशनों पर जाने के लिए रास्ते होंगे. आगरा कैंट से मेट्रो के बाद सदर स्टेशन बनेगा. इसके बाद एमजी रोड पर मेट्रो आएगी. यहां प्रतापपुरा, कलक्ट्रेट, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत, संजय प्लेस पर स्टेशन बनेंगे. इसके बाद मेट्रो का एमजी रोड पर आखिरी स्टेशन दीवानी के पास होगा जिसे एमजी रोड नाम दिया जाएगा. यहां से मेट्रो भगवान टाकीज फ्लाईओवर को ऊपर से क्रॉस करते हुए अबुउलाह रोड की तरफ आएगी और आगे जाकर सुल्तानगंज की पुलिया स्टेशन बनेगा. सुल्तानगंज की पुलिया के आगे से मेट्रो लंगडे की चौकी की तरफ क्रॉस करेगी और लंगड़े की चौकी के पास मेट्रो का कमला नगर स्टेशन बनेगा. फिर इसी दिशा में मेट्रो आगे के लिए रवाना होगी और आगे जाकर पहले रामबाग, फिर फाउंड्री नगर, मंडी समिति और कालिंदी विहार नाम के मेट्रो स्टेशन बनेंगे.

आगरा कॉलेज पर बनेगा इंटरचेंज
आगरा कॉलेज पर बनने वाला मेट्रो स्टेशन सबसे खास होगा. यहां इंटरचेंज स्टेशन बनेगा. यह स्टेशन दोनों कॉरिडोर को आपस में कनेक्ट करेगा. पहले कॉरिडोर ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा तक होगा तो वहीं दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक होगा. इन दोनों ही कॉरिडोर का इंटरचेंज स्टेशन आगरा कॉलेज होगा.

इस कॉरिडोर में निम्न मेट्रो स्टेशन होंगे-
आगरा कैंट
सदर बाजार
प्रतापपुरा
कलैक्ट्रेट ( फ्यूचर स्टेशन- सुभाष पार्क)
आगरा कॉलेज
हरीपर्वत
संजय प्लेस
एमजी रोड
सुल्तानगंज की पुलिया
कमला नगर
रामबाग
फाउंड्री नगर
मंडी समिति
कालिंदी विहार

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Seven resolutions passed in the Municipal Corporation’s executive meeting…#agranews

आगरालीक्स…सूरसदन मेट्रो स्टेशन के लिए भूमि देगा नगर निगम. बिजलीघर चौराहे का...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Aadya and Anveshika from Agra will hone their creativity by visiting the ‘Lekhak Gaon’

आगरालीक्स…आगरा की आद्या और अनवेषिका जाएंगी ‘लेखक गाँव’, भारत का पहला ऐसा...

बिगलीक्स

Agra News: Dr. Rameej & Dr. Parvej connection in religious conversion start from SNMC Agra

आगरालीक्स Agra News: आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में इस्लामिक मेडिकोज ग्रुप...

बिगलीक्स

Etah News: 24 year old youth found in lovers house, Both killed

एटालीक्स …वीडियो देखें प्रेमिका से रात में उसके घर मिलने पहुंचे प्रेमी...

error: Content is protected !!