आगरालीक्स…आगरा में नये सेशन शुरू होने के साथ ही पेरेंट्स पर आने लगे फीस के मैसेज. अधिकतर स्कूलों तीन महीने की एक साथ फीस करनी है जमा. आउट आफ कंट्रोल हुआ बजट…
आगरा के निजी और कॉन्वेंट स्कूलों में नया सेशन शुरू होने के साथ ही बच्चों के पेरेंट्स को फीस जमा करने के मैसेज आना भी शुरू हो गए हैं. आगरा के अधिकतम सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों में तीन महीने की एक साथ फीस जमा करने को कहा जा रहा है. इसकी अंतिम तारीख 20 अप्रैल रखी गई है. तीन महीने की फीस एकसाथ भरने के मैसेज ने पेरेंट्स को चिंतित कर दिया है क्योंकि अप्रैल में उनका बजट आउट आफ कंट्रोल हो गया है.
फीस में भी हुई बढ़ोतरी
आगरा के निजी स्कूलों में नये सेशन में फीस बढ़ोतरी की गई है. लगभग सभी स्कूलों में 10 से 15 प्रतिशत तक फीस बढ़ाई गई है. पेरेंट्स के पास फीस जमा करने के मैसेज भी आना शुरू हो गए हैं. 20 अप्रैल तक तीन महीने की एक साथ फीस जमा करने को कहा गया है.
बजट से बाहर हुआ यह महीना
अप्रैल का महीना पेरेंट्स के लिए बजट से बाहर होने वाला हो गया है. महंगी किताब कॉपियों के साथ एडमिशन फीस और फिर एक साथ तीन महीने की एक साथ फीस जमा करने से उनका बजट बाहर हो गया है. कई स्कूलों में ड्रेस भी चेंज की गई हैं जिसके कारण भी खर्चा बहुत अधिक हो गया है.