आगरालीक्स …Agra News : आगरा में क्लब, एनजीओ सहित अन्य संगठन स्कूल, कॉलेज, बस्तियों में बिना अनुमति सर्वाइकल कैंसर सहित अन्य वैक्सीन और चेकअप कैंप लगाने पर रोक। जारी की गईं गाइड लाइन। ( Agra News : Without permission Cervical & Other Vaccination, Health Checkup Camp not allowed in School, College )
आगरा में बड़े स्तर पर कई क्लब और एनजीओ द्वारा छात्राओं और बालिकाओं के लिए स्कूल, कॉलेज के साथ ही बस्तियों में कैंप लगाकर सर्वाइकल वैक्सीन लगवाई जा रही है। सीएमओ डा. अरुण श्रीवास्तव के अनुसार गैर सरकारी संस्थानों (एनजीओ), क्लब, समाजिक संस्थानों को जन समुदाय, कम्युनिटी सेटअप (स्कूल, कालेज, बस्तियां आदि) में समाज के विभिन्न आयु वर्गों में वैक्सीनेशन, इनवेजिव स्वास्थ्य सेवायें बिना किसी पर्याप्त, आकस्मिक चिकित्सा बैकअप के कैंप लगाए जा रहे हैं। इस पर रोक लगा दी गई है।
अनुमति लेने के साथ ही कैंप की देनी होगी सूचना
गैर सरकारी संस्थानों (एनजीओ), क्लब, समाजिक संस्थानों को जन समुदाय, कम्युनिटी सेटअप (स्कूल, कालेज, बस्तियां आदि) में वैक्सीनेशन, चिकित्सीय सेवायें या कैम्प लगाने से पूर्व अनुमति लेने सीएमओ कार्यालय से अनुमति लेनी होगी। साथ ही नोडल अधिकारी डा पियूष जैन (मोबाइल नंबर 08859074040) को प्रत्येक कैम्प की सूचना देनी होगी। प्रत्येक कैम्प के बाद लाभार्थीयों की पूर्व सूचना मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में उपल्बध कराना अनिवार्य रहेगा। ऐसा न करने पर कोई घटना होने पर संबंधित संस्था और क्लब जिम्मेदार होंगे।