अलीगढ़लीक्स..Aligarh News : त्योहार के सीजन में देसी घी की फैक्ट्रियों पर छापेमारी, 11 जगह से देसी घी के सैंपल लेने के साथ ही कुट्टू का आटा किया जब्त।
गिरुपति मंदिर प्रसादम विवाद के बाद देसी घी में मिलावट की रोकथाम के लिए छापेमारी शुरू हो गई है। गुरुवार को अलीगढ़ प्रशासन की टीम ने शहर में 11 स्थानों पर देसी घी की फैक्ट्रियों में छापे मारे। एडीएम सिटी अमित भट्ट के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा आयुक्त द्वितीय डाॅ. दीनानाथ यादव के द्वारा खाद्य निरीक्षक डाॅ. सूरज, शिखा श्रीवास्तव, नेहा, अनुज कुमार की टीम से छापे मार कार्रवाई करवाई।
37 किलो कुट्टू का आटा जब्त
टीम ने घी के सैंपल लेने के साथ ही 37 किलो कुट्टू का आटा जब्त किया है। इसके भी सैंपल लिए गए हैं और जांच के लिए भेजे जाएंगे।