आगरालीक्स…Agra News: आगरा में महिला डॉक्टर ने पति से परेशान होकर दर्ज कराया मुकदमा। ( Agra News: Woman Doctor lodge FIR against Husband#Agra)
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शमसाबाद रोड की रहने वाली महिला चिकित्सक ने तहरीर में कहा है कि उनका अपने पति से परिवार न्यायालय में विवाद विच्छेद का मुकदमा चल रहा है। परिवार की कलह के कारण पति से अलग रह रही हैं। इसके बाद भी उनके पति आए दिन आवास पर आ जाते हैं और गाली गलौज कर रहे हैं।
पति पर लगाया उत्पीड़ने का आरोप
महिला डॉक्टर का आरोप है कि पति आए दिन उनके आवास पर आ जाता है, गाली गलौज करने के साथ ही मारपीट करता है। वे पति के उत्पीड़ने से तंग आ चुकी हैं, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है साक्ष्य संकलन किए जा रहे हैं।