आगरालीक्स…Agra News: वीडियो देखें, आगरा से 70 किलो चांदी की राखियां लेकर जा रहे व्यापारी को किडनैप कर लूट, व्यापारी और कार को छोड़कर भाग गए बदमाश। ( Agra News: 32 Kg Silver Rakhi Looted on Agra Mathura Highway, Video#Agra )
मथुरा के गोविंद नगर के रहने वाले चांदी कारोबारी मुकेश चंद्र सोनी की आगरा के नमक की मंडी और मथुरा के मंडी रामदास स्थित ज्वैलर्स की दुकान है। आगरा स्थित अपनी दुकान पर रक्षाबंधन के लिए उन्होंने चांदी की राखियां तैयार कराईं थी। इन राखियों की मथुरा स्थित दुकान से बिक्री की जानी थी। मंगलवार रात को महेंद्र चंद्र सोनी अपनी कार में 70 किलोग्राम चांदी की राखी रखकर नमक की मंडी स्थित अपनी दुकान से आगरा के लिए निकले।
हिंदुस्तान कॉलेज के पास कार सहित किया किडनैप
जैसे ही महेंद्र सिंह सोनी की कार हिंदुस्तान कॉलेज के पास पहुंची, सूनसान जगह देखकर बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार को रुकवा लिया और तमंचे के बल पर कार सहित उन्हें अछनेरा की तरफ ले गया, अछनेरा की तरफ ले जाने के बाद व्यापारी को बीच रास्ते में उतार दिया। कार को आगे ले गए और भीमनगर में बिजलीघर के पास व्यापारी की कार खड़ी कर उसमें से 70 किलो चांदी की राखी लेकर फरार हो गए।
पुलिस जांच में जुटी
चांदी लूट की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया, सीसीटीवी खंगालने के साथ ही पुलिस जांच में जुटी है। जिस तरह से लूट की गई, उससे पुलिस को लग रहा है कि पूरी प्लानिंग के साथ लूट की गई है। कार में चांदी की राखी रखी हुई हैं यह पता था और ऐसी जगह को चुना गया जहां आस पास पुलिस चौकी तक नहीं है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।