Wednesday , 16 April 2025
Home agraleaks Agra News: Woman jumps from third floor in Agra, dies
agraleakscrimeआगरायूपी न्यूजसिटी लाइव​क्राइम

Agra News: Woman jumps from third floor in Agra, dies

आगरालीक्स (19th October 2021 Agra News)… आगरा में नवविवाहिता की सं​दिग्ध अवस्था में मौत. तीसरी मंजिल से कूदी महिला. हत्या का आरोप. सात महीने पहले हुई थी शादी.

आगरा के शाहगंज के जगजीवन नगर निवासी 28 साल की निशा की शादी इसी साल 15 मार्च को राहुल से हुई थी। उसका ससुराल थाना रकाबगंज क्षेत्र के चक्की पाट पर था। सोमवार रात को निशा ने छत से कूदकर जान दे दी। उसके भाई रोहित ने बताया कि शादी के एक महीने बाद से ही ससुरालीजन उसे परेशान कर रहे थे।

मौके पर पहुंचे परिजन और इसी मकान की छत से गिरने हुई थी निशा की मौत

आरोप—दहेज के लिए कर रहे थे प्रताड़ित
उन्होंने बताया कि सोमवार रात को ससुरालीजनों का फोन आया कि उसकी बहन की हालत गंभीर है। वह छत से गिर गई है। जब वह पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उसके सिर पर चोट के निशान थे। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि उसके नाक आदि से खून बह रहा था। उन्होंने बताया कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने थाना रकाबगंज में तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच की जा रही है।

भाई—भाभी में होता रहता था क्लेश
राहुल की बहन ज्योति ने बताया कि शादी के बादसे ही भैया—भाभी में क्लेश होता रहता था। सोमवार रात को झगड़ा इस बात पर बढ़ गया कि भाभी मुझे और मेरी मां को साथ नहीं रखना चाहते थे। तब इसकी जानकारी भाभी के मायके वालों को दी गई। तब उनका भाई भी आ गया था। इसके बाद सभी अपने कमरे में चले गए। भाई राहुल भी सो गए थे। रात करीब साढ़े तीन बजे सड़क पर कुछ गिरने की आवाज आई, जब वह बाहर गए तो उनके होश उड़ गए। वहां भाभी पड़ी थीं। वह उन्हें इलाज के लिए ले गए। भाभी छत से खुद ही कूदी हैं।

Related Articles

आगरा

Obituaries Agra on 16th April 2025 #Agra

आगरालीक्स …आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra News: In Agra, a bank employee son cheated his own mother…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में बैंककर्मी बेटे ने अपनी ही मां के साथ कर डाली...

आगरा

Agra News: Painting exhibition at Baikunthi Devi Girls College on World Art Day…#agranews

आगरालीक्स…कहीं जीवन तो कहीं जीवन का संघर्ष, आगरा में जीवन के हर...

आगरा

Agra News: Bhartiya Vikas Parishad Samarpan organized in-charge honor ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भाविप समर्पण ने किया प्रभारी सम्मान समारोह. अगले साल के...

error: Content is protected !!