आगरालीक्स…Agra News: आगरा में ससुर ने बहू से की गंदी हरकत, बहू ने व्हाटस एप मैसेज और वीडियो जुटाकर दर्ज कराया मुकदमा। ( Agra News: Woman lodge FIR Against Father in Law for molestation#Agra )
आगरा के शमसाबाद रोड की रहने वाली युवती की शादी छह साल पहले कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले युवक से हुई थी, युवक को सुनने और बोलने में समस्या है। इसका फायदा उठाकर ससुर ने पुत्रवधू पर गंदी नजर रखना शुरू कर दिया। आरोप है कि 10 जून को वह कमरे में थी, ससुर कमरे में घुस आया और छेड़छाड़ की कोशिश की उसने पति से शिकायत की लेकिन उसने भी अपने पिता का साथ लिया।
40 हजार रुपये देने के लिए कहा
इससे परेशान होकर युवती अपने मायके चली आई, आरोप है कि दो दिन बाद ससुर अपने बेटे को लेकर उसके घर आ गया और अपने बेटे को सास से बात करने की कहकर बोल पुत्रवधु के कमरे में घुस आया और जबरदस्ती करने लगा, इसका उसने वीडियो बना लिया। व्हाटस एप पर मैसेज भेजकर 40 हजार रुपये देने का लालच दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।