आगरालीक्स…Agra News: आगरा में युवती ने अपने पति पर शारीरिक कमजोरी का आरोप लगाया है, मुकदमा दर्ज, 6 महीने पहले हुई शादी। करवाचौथ मनाने आई युवती ने लगाए मारपीट के आरोप। ( Agra News: Woman lodge Fire after husband physically weak#Agra)
जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी अप्रैल 2025 में कमला नगर के रहने वाले युवक से हुई थी। युवती का आरोप है कि शादी के बाद पता चला कि पति शारीरिक रूप से कमजोर है, युवती ने अपने पति को सुझाव दिया कि वह डॉक्टर से इलाज कराए, आरोप है कि इसे सुनकर पति भड़क गया और मारपीट करने लगा।
19 अगस्त को घर से निकालने के आरोप
युवती का आरोप है कि पति की कमी का फायदा उठाते हुए जेठ भी बुरी नीयत रखने लगा, 19 अगस्त को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा का कहना है कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
मायके से ससुराल में करवाचौथ मनाने आई युवती के साथ मारपीट
फिरोजाबाद की रहने वाली युवती की शादी पिनाहट में हुई है, युवती का अपने पति से विवाद चल रहा है। युवती का आरोप है कि वह करवाचौथ मनाने के लिए बुधवार को मायके से फिरोजाबाद से आगरा आई थी, ससुरालीजनों ने उसे अंदर नहीं घुसने दिया और मारपीट की।