आगरालीक्स… आगरा में सेल्फी प्वाइंट के पास युवती से दुष्कर्म, एक युवक से थी युवती की पहचान। पुलिस जांच में जुटी। ( Agra News : Woman molested behind Selfi Point in Agra)
हरियाणा की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि कई साल से उसकी आगरा के युवक से पहचान थी, उसे पता चला कि युवक देह व्यापारसे जुड़ा हुआ है और होटलों में युवतियों से गलत काम कराता था, इस कारण से उसने युवक से दूरी बना ली। उसने एक अन्य युवक से शादी कर ली, आगरा का युवक जिसे वह पहले से जानती थी वह उसे परेशान करने लगा।
कार में ले गए युवक, किया दुष्कर्म
युवती ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह आगरा में सेल्फी प्वाइंट के पास किसी काम से गई थी, तभी यहां वही युवक जिससे उसने दूरी बना ली थी कार लेकर आ गया। उसमें उसका दोस्त भी था, कार में उसे सेल्फी प्वाइंट के पीछे ले गए और दुष्कर्म किया। पिटाई करने के बाद जान से मारने की धमकी दी। एसीपी ताज सुरक्षा का मीडिया से कहना है कि युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती ने धांधुपुरा के दो युवकों पर आरोप लगाए हैं, जांच की जा रही है।