आगरालीक्स …नीट यूजी में आगरा के 14 और अलीगढ़ के 13 छात्रों के 700 से अधिक अंक हैं। इसमें से दो छात्रों के 710 अंक हैं। ( NEET UG 2024 Result : 14 students of Agra & 13 From Aligarh score above 700 marks, Two score 710 marks)
एनटीए ने केंद्र वार और शहर वार नीट यूजी को दोबारा से परिणाम घोषित किया है। आगरा में नीट यूजी की परीक्षा 19 केंद्रों पर हुई थी, पांच मई को आगरा के 19 केंद्रों पर हुई नीट यूजी की परीक्षा में 9223 छात्र शामिल हुए थे।
दो छात्रों के 710 अंक
आगरा के सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर और सेंट एंड्रेज पब्लिक स्कूल कमला नगर से परीक्षा देनेे वाले दो छात्रों के 710 710 अंक आए हैं।
इन्हें भी मिले अच्छे अंक
ज्ञान भारती स्कूल, शमसाबाद रोड 695 अंक, 692 अंक, 661 अंक
प्रिल्युड पब्लिक स्कूल केंद्र 680 अंक
चौधरी बीरी सिंह स्कूल 640 अंक