आगरालीक्स…. आगरा में पैथोलाजी में ब्वाय फ्रेंड ने युवती के साथ किया रेप, मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी।
युवती का आरोप है कि उसकी नरेंद्र बघेल नाम के युवक से दोस्ती थी, उसका ब्वाय फ्रेंड एक पैथोलाजी लैब में काम करता था। 21 अक्टूबर 2021 को ब्वाय फ्रेंड ने पैथोलाजी लैब में बुलाया, युवती को पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी। कोल्ड ड्रिंक में नशीना पदार्थ मिला दिया था, इसके बाद युवती के साथ रेप किया। कुछ देर बाद युवती को होश आया, उसने विरोध किया तो शादी करने की कहने लगा।

तीन दिन बाद दोबार किया रेप, फोटो भी लिए
युवती का आरोप है कि उसके ब्वाय फ्रेंड ने युवती को तीन दिन बाद दोबारा पैथोलाजी पर बुलाया। युवती के साथ दोबारा रेप किया और फोटो ले लिए। हर बार वह युवती से शादी करने के लिए कह देता था, जिससे वह शिकायत न करे। लेकिन पिछले दिनों उसने शादी करने से इन्कार कर दिया।
फूफा को युवती के फोटो भेजे, मुकदमा दर्ज
युवती का आरोप है कि उसके ब्वाय फ्रेंड ने फूफा को अश्लील फोटो भेज दिए। इंस्पेक्टर एत्माउददौला सत्यदेव शर्मा का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को अरेस्ट करने के प्रयास किए जा रहे हैं, मामले की जांच की जा रही है।
सांकेतिक फोटो