आगरालीक्स ….एलपीजी गैस के रेट बढ़ने के साथ ही रेस्टोरेंट और ढाबों पर छापा, घरेलू गैस सिलेंडर किए जब्त, रेस्टोरेंट संचालकों पर मुकदमा।

आपूर्ति विभाग के एआरओ विमल सिकरवार के निर्देशन में चार स्थानों पर छापेमारी की। टीम को रेस्टोरेंट और ढाबों में व्यावसायिक की जगह घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल होते मिला, संचालक कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दे सके। इस पर टीम ने 22 घरेलू सिलेंडर जब्त कर लिए हैं। रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 155 की धारा 3 7 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
यहां की गई कार्रवाई
राजा की मंडी स्थित जनता भोजनालय , एक सिलेंडर , श्री धर्मराज यादव भोजनालय तीन सिलेंडर, यादव ढावा दो सिलेंडर, गुरुक्रपा यादव ढाबा दो सिलेंडर
बिजलीघर चौराहा स्थित हरीलाल, श्यामजी, आयाराम लस्सी कार्नर, हरिदत्त शर्मा
घटिया आजम खां स्थित चांद बशीर होटल और आगरा कैंट स्टेशन स्थित वैष्णव भोजनालय, चेंटा कचौड़ी वाले
घरेलू सिलेंडर 14.2 किलोग्राम -1015.50 रुपये
व्यावसायिक सिलेंडर 19 किलोग्राम- 2397 रुपये