आगरालीक्स… आगरा की हाईप्रोफाइल फैमिली का मामला, बहू का आरोप, ससुर ने साथ में शराब पीने की करी जिद, आडी ओर 50 लाख रुपये मांगने के आरोप। मुकदमा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के पश्चिमपुरी की रहने वाली युवती की शादी 26 नवंबर 2021 में आवास विकास कॉलोनी निवासी मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर युवक से हुई। युवती का आरोप है कि शादी के समय बताया गया कि मल्टीनेशनल कंपनी इंजीनियर है, इसके बाद अपना व्यापार शुरू करने के लिए 50 लाख रुपये की मांग कर दी। एक आडी कार भी मांगी न देने पर पिटाई की जा रही है।
ससुर ने की साथ में शराब पीने की जिद
युवती का आरोप है कि पांच फरवरी 2022 को युवती के ससुर घर पर शराब पी रहे थे उसे चखना और बर्फ लाने के लिए कहा, आरोप है कि ससुर ने उसे पकड़ लिया उसके साथ अजीब हरकत की कहा कि पार्द न करा करे। उसके साथ बैठकर मौज करें, पढ़ी लिखी हो इसलिए एक दो पैग ले लिया करो, इससे युवती घबरा गई। आरोप है कि विरोध करने पर मारपीट की, वह नौ सितंबर 2022 को ससुराल से अपने घर आ गई।
शादी के खर्चे का भी दिया हिसाब
युवती ने दर्ज कराए मुकदमे में आरोप लगाए हैं कि शादी में 1.21 करोड़ रुपये खर्च हुए। इसका हिसाब किताब भी दिया है।
4 अप्रैल 2021 को रिश्ता पक्का होने पर हल्दीराम रेस्टोरेंट में 25 हजार रुपये खर्च किए
15 जुलाई 2021 को होटल डबल ट्रीवाय हिल्टन में रिंग सेरेमनी में 5.20 लाख रुपये
12 जुलाई को ससुरालीजनों को 25 लाख रुपये की गोल्ड ज्वैलरी दिलवाई
रिंग सेरेगनीमनी में 41 लाख और चार लाख रुपये के कपड़े और बर्तन दिए
20 जुलाई को लगन कार्यक्रम में 80 हजार रुपये कपड़ों के लिए दिए, पति के लिए चेन, अंगूली के लिए 1.55 लाख रुपये दिए
26 नवंबर को शादी के लिए साढ़े तीन लाख रुपये में वैली मैरिज होम बुक किया, दावत पर 24 लाख रुपये का खर्चा किया और शादी पर 1.20 लाख 85 हजार रुपये खर्च किए। महिला ने थाना सिकंदरा में पति, ससुर, सास, जेठानी और देवर पर दहेज उत्पीड़न में मुकदमा दर्ज कराया है।