Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra News: Woman raped in moving car on highway, two accused arrested…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Woman raped in moving car on highway, two accused arrested…#agranews

114

आगरालीक्स…हाइवे पर चलती कार में महिला के रेप. पुलिसकर्मी और सीआरपीएफ जवान पर लगाया आरोप. मुकदमा दर्ज

आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में हाइवे पर महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. महिला ने एक पुलिसकर्मी और सीआरपीएफ जवान पर रेप का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. सिपाही हाथरस में तैनात है तो वहीं सीआरपीएफ जवान की तैनाती श्रीनगर में है.

ये है पूरा मामला
आगरा की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि वह मूल रूप से मैनपुरी के​ घिरोर की रहने वाली है और एक सीआरपीएफ जवान को पहले से जानती है. बुधवार को वह अपने घर घिरोर जा रही थी. रास्ते में सीआरपीएफ जवान अभिषेक का उसके पास कॉल आया और उसने मिलने के लिए शिकोहाबाद बुलाया. इस पर वह शिकोहाबाद के सुभाष तिराहे पर उतर गई. यहां अभिषेक अपने एक साथी के साथ मिला और दोनों ने उसे कार में बैठाया और हाइवे पर कार ले गए.

महिला ने आरोप लगाया कि हाइवे पर चलती कार में सीआरपीएफ जवान अभिषेक और उसके साथी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और रात को 11 बजे मैनपुरी रोड पर उतारकर फेंक गए. महिला ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची. पीड़ित महिला ने सीआरपीएफ जवान अभिषेक निवासी सिकेहरा थाना मटसेना व धर्मेंद्र उर्फ बिल्ला निवासी घिरोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. धर्मेंद्र सिपाही है और हाथरस में तैनात है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

error: Content is protected !!