आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शिक्षका को उसकी साथी शिक्षका के घर बुलाकर शिक्षक ने किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो ले लिए, साथी शिक्षिका और शिक्षक करने लगे ब्लैकमेल, मुकदमा दर्ज। ( Agra News: Woman teacher lodge FIR against Fellow teacher & Male teacher for molestation in house)
आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र की महिला बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका है, उसकी तैनाती सीतापुर जिले में थी, पति का असमय निधन होने के बाद उसने आगरा ट्रांसफर करा लिया। वह अपने स्कूल शिक्षिका सुजाता सोनी की कार से जाती थी, 2022 में महिला शिक्षिका ने प्रतिकर अवकाश के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को प्रार्थनापत्र दिया।
घर पर बुलाया, शिक्षक ने किया दुष्कर्म
महिला शिक्षिका का आरोप है कि उसके प्रतिकर अवकाश का पत्र विभाग से सुजाता अपने घर ले गई और पत्र लेने के लिए उसे अपने घर बुलाया। महिला शिक्षका साथी शिक्षिका सुजाता के घर पहुंची। वहां सीतापुर के महौली तहसील का रहने वाला शिक्षक संजीव रावत भी था, महिला शिक्षिका उसे पहले से जानती थी। आरोप है कि सुजाता ने महिला शिक्षिका को कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिससे वह बेहोश हो गई, होश आया तो वह सुजाता के बेडरूम में थी। सुजाता ने महिला शिक्षिका से कहा है अचानक तबीयत खराब होने पर उसे बेड रूम में लिटा दिया था। एक सप्ताह बाद सुजाता ने महिला शिक्षिका के शिक्षक संजीव के साथ आपत्तिजनक फोटो दिखाकर रुपये मांगे, इसके बाद आए दिन फोटो दिखाकर पैसे मांगने के साथ ही शोषण करने लगे। महिला शिक्षिका के फोटो उसके परिजनों को भी भेज दिए। संजीव रावत ने महिला शिक्षिका से शादी का प्रस्ताव भी रखा लेकिन जब पता किया तो वह शादीशुदा निकला। इस मामले में थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।