आगरालीक्स …..आगरा की कायनात, जिसे जन्म लेते ही हाड़ कंपाने वाली सर्दी में नाले किनारे कोई छोड़ गया था। वह अच्छे स्कूल में पढ़ रही थी, अचानक से जिंदगी में भूचाल आ गया।
आगरा के ताजगंज की रहने वाली मीना के घर 28 नवंबर 2014 की हाड़ कंपनी वाली सर्दी में एक किन्नर पहुंची, वह मीना की परिचित थी। उसने एक नवजात बच्ची मीना को दी कहा कि सर्दी में कोई नाले के पास फेंक गया था तुम बच्ची को पाल लो। मीना के तीन बच्चे हैं, उन्होंने बच्ची का नाम कायनात रखा और उसका भी अपनी बच्ची की तरह लालन पालन किया। अच्छे स्कूल में प्रवेश दिलवाया।
सात साल बाद कायनात को अपने साथ ले गई किन्नर
करीब सात साल बाद अक्टूबर 2021 में कायनात को वही किन्नर अपने साथ कार में बिठा कर ले गई। उन्होंने कायनात की, दिसंबर में कायनात की पुलिस की तलाश कर ली गई। कायनात को मीना ने गोद नहीं लिया था इसलिए उन्हें कायनात नहीं सौंपी गई। अगस्त 2022 से बच्ची शिशु गृह में है। मीना भटक रहीं हैं लेकिन उन्हें बेटी नहीं मिल पा रही है। कायनात शिशु गृह में है।