Friday March 24, 2023
Advertisement
Agraleaks Agraleaks

Breaking News

Agra News: Agra Cantt Station became Eat Right Station…#agranews

Agra News: Sergeant Rigul Sharma of Agra College honored with

Agra News: International conference on mathematical science and applications started

Agra News: Congress protests in Agra, attempts to burn effigy…#agranews

Jobs in Agra: Urgent hiring in Oswaal Books, suitable candidates

Good News: Kailadevi special train will run everyday from Idgah

Agra News: Mockdrill of security at Taj Mahal, Caught two

Agra News: People demonstrated by climbing on the roof of

Rahul Gandhi’s membership in Parliament has also ended, notification issued

Different variety of flowers in The Agra Nursery research Centre

Agraleaks Agraleaks
  • बिगलीक्स
  • यूपी न्यूज
  • देश दुनिया
  • पॉलिटिक्स
  • अपना शहर
    • अलीगढ़
    • आगरा
    • मथुरा
    • फिरोजाबाद
    • मैनपुरी
    • हाथरस
  • ​क्राइम
  • फैशन
  • स्पोर्ट्स
  • एजुकेशन
  • बिजनेस
  • जॉब्स
  • It is expensive to build a house in the state including Agra, water charges according to Rs 50 square feet
  1. Home
  2. आगरा
  3. Agra News: Women bikers will show their enthusiasm in Agra, The Agra Taj Bike Rally on 18th…#agranews
 Agra News: Women bikers will show their enthusiasm in Agra, The Agra Taj Bike Rally on 18th…#agranews
आगरा टॉप न्यूज़

Agra News: Women bikers will show their enthusiasm in Agra, The Agra Taj Bike Rally on 18th…#agranews

by news March 17, 2023 0 Comment

आगरालीक्स…आगरा में महिला बाइकर्स दिखाएंगी अपना जोश. द आगरा ताज बाइक रैली 18 को, टीएसडी फॉरमेट पर होगी रैली

ताजनगरी एक बार फिर रफ्तार के रोमांच से रुबरु होगी। मोटर्स स्पोर्ट्स क्लब आफ आगरा और ताज रॉयल क्लब द्वारा आयोजित चतुर्थ द आगरा ताज बाइक रैली 18 मार्च 2023, दिन शनिवार को होटल क्लार्क्स शिराज से रवाना होगी। रैली का आकर्षण देशभर से जुटीं महिला बाइकर्स होंगी। बाइक और स्कूटी पर राइडर्स रैली में शामिल होंगे। रैली के संदर्भ में होटल क्लार्क्स शिराज में प्रेसवार्ता आयोजित हुयी। मोटर स्पोर्टस क्लब आफ आगरा के संरक्षक हरविजय सिंह वाहिया ने वार्ता में बताया कि ताज रॉयल्य प्रोबाइकिंग द्वारा चौथी बार रैली का आयोजन कराया जा रहा है। रैली उप्र पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से हो रही है। रैली में 90 महिला- पुरुष राइडर्स प्रतिभाग कर रहे हैं।

ये होंगे बाइक रैली के नियम
चैयरमैन राम मोहन कपूर ने कहा कि बाइक रैली टीएसडी फारमैट यानी टाइम, डिस्टेंस और डेस्टिनेशन पर आधारित होगी। जिसमें केवल दोपहिया वाहन सवार ही भाग ले सकते हैं। सड़क सुरक्षा का संदेश रैली का ध्येय है इसलिए रैली में वाहन की गति निर्धारित होगी। रैली को मुख्य रूप से तीन श्रेणियों में रखा गया है। पुरुष, महिला और महिला स्कूटी। ताज रॉयल क्लब के अध्यक्ष लईक अहमद सिद्दीकी ने कहा कि तकनीकी रूप से सहयोग कर रहे विशेषज्ञ सुदेव बरार द्वारा रैली का रोड मैप, रोड बुक, नियम आदि तैयार किये गए हैं। फेडरेशन आफ मोटर स्पोर्टस क्लब आफ इंडिया द्वारा निर्धारित नियम एवं मापदंडों पर ही रैली आयोजित की जा रही है।

रैली स्थल पर ही मिलेगा लाइसेंस
अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि रैली सुबह साढ़े सात बजे होटल क्लार्क्स शिराज से रवाना होगी। यहीं पर रैली लाइसेंस एवं रैली इंश्योरेंस दिया जाएगा।

ये रहे उपस्थित
सुदेव बरार, प्रवीन शिकरवार, अभिनंदन शर्मा, विवेक शर्मा, चेतन शर्मा, संतोष दुबे, डीके सिंह, मनीष करनी सहित ताज रॉयल्स क्लब के राइडर्स उपस्थित रहे।

Share This:

  • 0
    Whatsapp
  • 0
    Facebook
  • 0
    Twitter
  • 0
    Telegram
Tags: 17 March 2023 Agra News Agra headlines Agra hindi news Agra latest news Agra Live news Agra news Agra News: Women bikers will show their enthusiasm in Agra agra online news Agra today news Agra update news
Previous post
Next post

news

editor

Search

RELATED Stories for you
आगरा

Agra News: Agra Cantt Station became Eat

by news March 24, 2023

आगरालीक्स…आगरा कैंट स्टेशन बना ईट राइट स्टेशन. उत्तर मध्य रेलवे का छठवां स्टेशन जिसे

आगरा टॉप न्यूज़

Agra News: Sergeant Rigul Sharma of Agra

by news March 24, 2023

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज की सार्जेंट रीगुल शर्मा ने बढ़ाया मान. “महानिदेशक प्रशंसा पदक” से हुई

आगरा टॉप न्यूज़

Agra News: International conference on mathematical science

by news March 24, 2023

आगरालीक्स…मैथ में 100 में से 100 नंबर लाने वाले स्मार्ट समझे जाते हैं. शून्य

About Us | Copyright © 2021 Agraleaks. All Right Reserved. | Design by Digikolorz Website Designing company in agra