आगरालीक्स…आगरा में सावन की फुहारों में सजी रचनात्मकता और रंगों की छटा, अग्रवाल महिला संगठन सेवला और वात्सल्य सेवा समिति ने मनाया हरियाली तीज उत्सव
सावन की हरियाली और सुगंधित फिजाओं के बीच अग्रवाल महिला संगठन सेवला ने अग्रसेन सेवा सदन में हरियाली तीज उत्सव एवं हस्तकला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों, रचनात्मकता और उल्लास से सावन के इस विशेष पर्व को अनूठा बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत तीज क्वीन प्रतियोगिता और सावन के मल्हार नृत्य प्रतियोगिता से हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। गीत-संगीत और पारंपरिक नृत्यों की रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों ने वातावरण को हरियाली की तरह सरस और जीवंत बना दिया।
इस अवसर पर आयोजित हस्तकला प्रदर्शनी में महिलाओं ने हरियाली तीज, राखी और जन्माष्टमी जैसे त्योहारों से जुड़ी सामग्री की खरीदारी कर प्रदर्शनी का खूब आनंद लिया। पारंपरिक आभूषण, सजावटी वस्तुएं और हस्तनिर्मित उपहारों की विविधता ने हर किसी को आकर्षित किया। संयोजिका मीनू गोयल ने कहा कि हरियाली तीज हमारे सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजनों से महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और पारंपरिक मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं सह-संयोजिका सोनाली बंसल और कोषाध्यक्ष सारिका सिंघल ने संभाली। इस अवसर पर आशा, गायत्री, सपना, मधु, कल्पना, संध्या, प्रीति, अंजना आदि ने संभाली।
महिलाओं ने सावन गीतों पर किया जमकर नृत्य
वहीं सांस्कृतिक परंपराओं के संवारक सेवा भावना से प्रेरित और सामाजिक सौंदर्य के प्रति समर्पित वात्सल्य सेवा समिति की ओर से बोदला स्थित सेल्फी रेस्टोरेंट में शनिवार को हरियाली तीज उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया. सभी अतिथियों का चंदन लगा कर सुनीता जैन (चांदी) ने स्वागत किया. इसके बाद सभी महिलाओं ने सावन के गीतों पर जमकर नृत्य किया और मनोरंजक संग सावन स्पेशल तंबोला खिलाया गया. इसके साथ ही केट-वॉक प्रतियोगिता मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया| प्रतियोगिताओ के जज के रूप मे निशा वर्मा और शेफाली जैन ने भूमिका अदा की ,समिति की अध्यक्षा रश्मि जैन ने हरियाली तीज के महत्व पर प्रकाश डाला. मंत्री उपासना जैन ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली.
कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने हरे रंग के परिधान पहनकर कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगा रही थी. कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष रश्मि जैन ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया और और हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा मांगने से कुछ नहीं मिलेगा देने से पाओगे जितनी हरियाली अंदर से हरी हो जाओगे. इस अवसर पर रश्मि जैन, कविता जैन,सुनीता जैन, रागिनी जैन,पुष्पा जैन, रिंकी जैन, नीता जैन,जयंती जैन,रतिभा जैन, स्वीटी जैन,ममता जैन,निशा जैन, रचना जैन,मानवी जैन,सुनदा जैन, शिवानी जैन,मोना जैन,नीता जैन, समस्त वात्सल्य सेवा समिति की सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थिति रही.