Monday , 24 February 2025
Home आगरा Agra News: Women made mehndi in the name of Girraj Ji Maharaj on their hands…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Women made mehndi in the name of Girraj Ji Maharaj on their hands…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने अपने हाथों में रचाई गिर्राज जी महाराज के नाम की मेहंदी. 25-26 दिसम्बर को गोवर्धन में होगा दिव्य छप्पन भोग महोत्सव

श्रीहरि के नाम की मेहंदी और ढोलक की थाप पर भक्ति के स्वर। भक्तिमय उत्साह और उमंग का कुछ सा ही नजारा था श्रीगिरिराज जी सेवा मण्डल द्वारा आयोजित मेहंदी उत्सव में। श्रीगिरिराज जी सेवा मण्डल द्वारा गोवर्धन में 25-26 दिसम्बर को आयोजित हो जा रहा छप्पन भोग महोत्सव के उपलक्ष्य में आज मेहंदी उत्सव का आयोजन वॉटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में किया गया। जहां मण्डल के सभी सदस्यों ने श्रीहरि के नाम की मेहंदी रचवाई।

विघ्नविनाशक गणपति की आराधना के साथ प्रारम्भ हुआ मेहंदी उत्सव में भक्तिमय भजनों के साथ मेहंदी के गीतों की भी उमंग शामिल थी। बालों में गजरा, हाथों में मेहंदी और होठों पर गिरिराज जी महाराज के भजन। मेरा दिल दीवाना हो गया वृन्दावन की गलियों में… कन्हैया ले चल पल्ली पार…, मेरे बांके बिहारी लाल, मन रखियों अपने चरनन में…, राधे मुझको तेरा बड़ा सहारा है… जैसे भजनों के भक्तिमय स्वर। इसके साथ मेहंदी के गीतों पर महिलाओं ने खूब नृत्य किया। वहीं मण्डल के संस्थापक नितेश अग्रवाल ने सभी शहरवासियों को छप्पन भोग महोत्सव के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से आशी अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल, रुचि बंसल, ज्योति मित्तल, कल्पना जैन, कविता अग्रवाल, साक्षी जैन, रेनू बंसल, रेखा माहेश्वरी आदि उपस्थित थीं।

Related Articles

आगरा

Agra News: “Childhood Day” celebrated with pomp at St. Mary’s Church…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सेंट मैरीज़ चर्च में धूमधाम से मनाया गया “चाइल्डहुड डे”...

आगरा

Agra News: A grand event of Shri Hanumat Triveni Katha will be held in Agra from 25th February…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होगा श्री हनुमत त्रिवेणी कथा का भव्य-विशाल आयोजन. 25 फरवरी...

आगरा

Agra News: Devotees of Khatu Shyam Naresh donated 98 units of blood in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खाटू श्याम नरेश के भक्तों ने किया 98 यूनिट रक्तदान....

आगरा

Agra News: Nishan Yatra will start from Agra’s Jeevani Mandi Khatu Shyam Mandir on 25th February…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के जीवनी मंडी खाटू श्याम मंदिर से 25 फरवरी को निकलेगी...

error: Content is protected !!