आगरालीक्स…विश्व में भारत को गौरवशाली बनाने में महिलाओं का हो योगदान, इसके लिए आगरा में 6 बार होगा महिला शक्ति समन्वय सम्मेलन…
मातृशक्ति समन्वय सम्मेलन समिति बृज प्रांत की ओर से एक पत्रकार वार्ता मंगलवार को उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के सभागार में आयोजित की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि भारत विश्व में गौरवशाली स्थान प्राप्त करे यह आकांक्षा सभी भारतीयों के मन में जागृत हो चुकी है और इस आकांक्षा ने एक अभियान का रूप ले लिया है। इसमें मातृशक्ति का योगदान हो यह हमारा प्रयास है । हमने अनेक विषय महिला जागरण के संदर्भ में तय किए हैं जिसमें प्रमुख विषय है “राष्ट्र निर्माण में माताओं बहनों की भूमिका”। कर्तव्य , जिम्मेवारी एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में उनका योगदान।

इसके साथ साथ हमने अनेक अन्य विषय भी तय किए हैं जैसे कि पर्यावरण में नारी की भूमिका, भारतीय परिवार व्यवस्था, लव जिहाद का विषय, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में महिलाओं का योगदान, भारतीय नवजागरण में महिला चिंतन तथा स्वतंत्रता संग्राम में नारियों का योगदान ।
इन सब विषयों को लेकर हमने अनेक स्थानों पर महिला शक्ति समन्वय सम्मेलन 2023 तय किए हैं जिसमें जिला सहसवान, जिला आंवला, जिला शाहजीपुर महानगर एवं जिला शाहजीपुर ग्रामीण में सम्मेलन हो चुके हैं और जिन जिलों में महिला शक्ति समन्वय सम्मेलन होने हैं उनकी विस्तृत सूचना निम्न है:
आगरा में – फतेहाबाद (26 फरवरी), फतेहपुरसीकरी (12 मार्च), रामबाग (12 मार्च), पूर्वी (26 फरवरी), छावनी (26 फरवरी), पश्चिम (24 फरवरी)
शाहजीपुर में – परशुरामपुरी (26 फरवरी), बीसलपुर (26 फरवरी), पीलीभीत (26 फरवरी), तिलहर (26 फरवरी)
बरेली में – बरेली महानगर (26 फरवरी), बहेड़ी (24 फरवरी), फरीदपुर (27 फरवरी)
एटा में – एटा (26 फरवरी), कासगंज (19 फरवरी)
बदायूँ (26 फरवरी)
हरिगढ़ में – हरिगढ़ महानगर (26 फरवरी), अतरौली (26 फरवरी), खैर (28 फरवरी), हाथरस (26 फरवरी)
चंद्रनगर में – चंद्रनगर महानगर (26 फरवरी), शिकोहाबाद (26 फरवरी), टूँडला (28 फरवरी), मैनपुरी (26 फरवरी)
मथुरा में – वृंदावन (25 फरवरी), कोसी (26 फरवरी), मथुरा महानगर (26 फरवरी)
इस अवसर पर महिला समन्वय प्रमुख बृज प्रांत रेणुका डंग, पालक अधिकारी महिला समन्वय ब्रज प्रांत श्याम किशोर गुप्ता, अरुण गर्ग,प्रीति उपाध्याय, अनीता दुबे, करन बत्रा, उपमा गुप्ता, हेमा चौहान आदि उपस्थित रहे।