आगरालीक्स… आगरा में खनन माफियाओं का दुस्साहस, टोल प्लाजा के बूम का बैरियर तोड़कर चंबल सेंड से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली निकाली, वीडियो देखने के लिए क्लिक करें.
पुलिस की सख्ती और कार्रवाई के बाद भी अवैध खनन और अवैध परिवहन करने वालों का दुस्साहस कम नहीं हो रहा है।रविवार सुबह ग्वालियर हाईवे के सैंया के जाजऊ टोल प्लाजा पर खनन माफिया के गुर्गों ने गुंडई दिखाई। बूम बैरियर तोड़कर चंबल सेंड से भरे 20- 25 ट्रैक्टर-ट्राली निकाले।कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो ट्रैक्टर की गति बढ़ाकर उन्हें कुचलने की कोशिश की। पुलिस को खुली चुनौती देने वाला सीसीटीवी फुटेज रविवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया।टोला प्लाजा मैनेजर की ओर से इस मामले में अज्ञात ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ मुकदमा लिखाया गया है।
सोशल मीडिया पर वालियर हाईवे के सैंया के जाजऊ टोल प्लाजा का वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो रविवार सुबह का है। सुबह 4.55 बजे चंबल सेंड से भरा ट्रैक्टर निकला, उसने टोल प्लाजा के बूम का बैरियर तोड़ दिया और निकल गया, टोल प्लाजा कर्मी को समझ में आया तो वे डंडे लेकर खंडे हो गए।
52 सेकेंड में 13 ट्रैक्टर ट्रॉली निकले
52 सेकेंड के वीडियो में एक के बाद एक ट्रैक्टर ट्रॉली निकलते दिखाई दे रहे हैं। 52 सेकेंड के वीडियो में 13 ट्रैक्टर ट्रॉली निकलते दिखाई दिए। टोल कर्मियों ने डंडे मारकर रोकना चाहा लेकिन वे नहीं रुके।
अज्ञात के खिलाफ तहरीर
इस मामले में इंस्पेक्टर सैंया योगेंद्र पाल सिंह का कहना है कि टोल कर्मियों ने तहरीर दी है, इसके आधार पर 20-25 अज्ञात ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा लिख लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित किया जा रहा है।