आगरालीक्स ….आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि प्रशासन को बीएड की परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ी हैं, कारण जानकर हैरान रह जाओगे।

विश्वविद्यालय की सत्र 2020-22 की बीएड द्वितीय वर्ष और सत्र 2021-23 की बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा छह से 15 सितंबर से प्रस्तावित थी। द्वितीय वर्ष की परीक्षा छह से 12 सितंबर तक होनी थी। बीएड के दो वर्षीय पाठ्यक्रम के संस्थागत और भूतपूर्व परीक्षार्थियों की परीक्षा करानी थी। परीक्षा नोडल केन्द्रों पर करायी जानी थी। साथ ही ओएमआर पर होनी थी।
विवि परीक्षा नियंत्रक डा. ओमप्रकाश के अनुसार बीएड परीक्षा कराएने के संबंध में नोडल केंद्रों की ओर से अपनी परेशानियां बतायी गई थीं। नोडल केंद्रों के प्राचार्यों द्वारा परीक्षा संचालन में आने वाली कठिनाईयों को दृष्टिगत रखते हुए बीएड परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। स्थगित परीक्षा का कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट जल्द जारी किया जाएगा।
नोडल केंद्रों बीएड परीक्षा
बीएड परीक्षा नोडल केंद्रों पर करायी जानी थी। अभी नोडल केंद्र सेमेस्टर परीक्षा में उलझे हुए हैं। नोडल केंद्र सेमेस्टर परीक्षा को शुचिता पूर्ण कराने में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में नोडल केंद्रों ने एक साथ दो-दो बड़ी परीक्षा कराने से हाथ खींच लिए। इसलिए विवि को बैकफुट पर आना पड़ा।
नकल रोकने में फेल
विश्वविद्यालय प्रशासन कंट्रोल रूम से केंद्रों के सीसीटीवी तक लिंक नहीं करा सका है। केंद्रों पर ठेके पर नकल कराई जा रही है। पंगत की तरह से बिठाकर नकल कराने के मामले के बाद नकल कराने का आडियो भी वायरल हो चुका है।