आगरालीक्स…बच्चों की मेंटल और इमोशनल हेल्थ पर स्कूलों में अब चर्चा शुरू हो गई है, जानें सेंट पैट्रिक्स स्कूल में बच्चों के लिए टीचर्स को क्या टिप्स दे गए एक्सपर्ट्स
आगरा के प्रतिष्ठित सेंट पैट्रिक्स स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। सेंटर फॉर सेल्फ एंड कॅरियर डवलपमेंट (सीएससीडी) के डायरेक्टर और बिहेवियर साइंटिस्ट एंड लाइफ कोच डॉ. नवीन गुप्ता ने टीचर्स से बात की ताकि बच्चों की मेंटल और इमोशनल हेल्थ पर काम करने के लिए वे पहले खुद को तैयार करें। डॉ. गुप्ता ने अध्यापकों के साथ विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने, उनकी भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक समस्याओं को समझने तथा बढ़ती मानसिक चुनौतियों का प्रभावी समाधान खोजने पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में मानसिक स्वास्थ्य एक “पैंडेमिक” का रूप लेता जा रहा है, जिस पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है।विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर लीना ने इस पहल को अत्यंत सराहनीय बताते हुए कहा कि प्रत्येक स्कूल को बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की कार्यशालाएं शिक्षकों को विद्यार्थियों के बेहतर मार्गदर्शन में सहायक सिद्ध होंगी।
कार्यशाला में DOS तकनीक के माध्यम से व्यक्तित्व अध्ययन भी किया गया और यह बताया गया कि इसे विद्यालय स्तर पर बच्चों के व्यवहार और मानसिक स्थिति को समझने में कैसे उपयोग किया जा सकता है। साथ ही, विद्यार्थियों में बढ़ती मानसिक समस्याओं पर कार्ड डिस्कशन के माध्यम से विचार-विमर्श किया गया तथा उनके समाधान के व्यावहारिक उपाय भी साझा किए गए।
विशेषज्ञों ने इस बात पर भी जोर दिया कि अभिभावकों को बच्चों के जीवन में आने वाले मनोवैज्ञानिक परिवर्तनों और लाइफ डिसऑर्डर्स को समझना होगा। उन्होंने कहा कि सबसे पहले माता-पिता और शिक्षकों को स्वयं पर कार्य करना होगा, तभी वे नई पीढ़ी को स्वस्थ मानसिक वातावरण प्रदान कर पाएंगे।
डॉ. गुप्ता ने सभी विद्यालयों से अपील की कि वे मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में गंभीरता से कार्य करें। यह कार्यशाला शिक्षकों को भावनात्मक एवं मनोवैज्ञानिक चुनौतियों का सामना कर रहे विद्यार्थियों को बेहतर समझने और उनका प्रभावी सहयोग करने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुई।
अंत में विद्यालय परिवार ने डॉ. नवीन गुप्ता के बहुमूल्य मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए पुनः यह संकल्प दोहराया कि वे केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि प्रत्येक बच्चे के समग्र कल्याण के लिए भी पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।
- Agra
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News : Workshop on Children's Mental and Emotional Health Held at St. Patrick's School
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- behavioral scientist and life coach in agra
- dr naveen gupta agra
- life coach in agra
- mental health workshop in agra
- St. Patrick's Girls School Agra
- St. Patrick's School Agra
- teachers student workshop in agra
- teachers workshop in agra