आगरालीक्स..आगरा के एसएन में ‘हाइपोस्पेडियास’ पर हुई वर्कशॉप. आईएपीएस के अध्यक्ष निर्वाचित डॉ. एचपीएस मिगलानी ने दो मामलों का किया प्रीपुसीप्लास्टी सहित लाइव डिमॉन्स्ट्रेशन
डॉ. एच.पी.एस. मिगलानी, भारतीय बाल सर्जन संघ (IAPS) के अध्यक्ष-निर्वाचित, सरोजिनी नायडू (एसएन) मेडिकल कॉलेज आगरा में ‘हाइपोस्पेडियास’ सर्जरी पर आयोजित कार्यशाला एवं व्याख्यान के लिए आगमन हुए। कार्यशाला में उन्होंने दो डिस्टल हाइपोस्पेडियास मामलों का प्रीपुसीप्लास्टी सहित लाइव डिमॉन्स्ट्रेशन किया, जिसमें प्रीप्यूस संरक्षण की आमूलचूल तकनीक ने सभी को प्रभावित किया।
ज्ञानवर्धक व्याख्यान एवं स्थानीय सहभागिता:
एलटी‑4 कक्ष में उन्होंने हाइपोस्पेडियास की मूल बातें व प्रीप्यूस संरक्षण की तकनीक पर विस्तृत व्याख्यान दिया, जिसे विभाग के पोस्टग्रेजुएट छात्रों व संकाय सदस्यों ने अत्यधिक सराहा। IAP आगरा मंच के अंतर्गत आगरा के अन्य बाल सर्जन व चिकित्सकों के साथ उनके अंतरसंबंध एवं अनुभव भी साझा किए गए। कार्यक्रम के संयोजक डॉ राजेश गुप्ता रहे। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता (सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज) ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएँ नियमित रूप से आयोजित होती रहनी चाहिए।