आगरालीक्स….Agra News: संस्कृत वैज्ञानिक भाषा है, लंदन में रहकर भारतीयों के साथ ब्रिटेन मूल के बच्चों को संस्कृत सिखा रहीं डॉ. इंदु बारौठ ( Agra News: Workshop on Sanskrit in KMI, DBRAU, Agra#Agra)
आगरा के कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी हिंदी तथा भाषा विज्ञान विद्यापीठ के सूर कक्ष में संस्थान के संस्कृत विभाग द्वारा सात दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का शुभारंभ हुआ। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी के निर्देशन और मार्गदर्शन मे आयोजित कार्यशाला में सात दिन तक प्रतिभागियों को संस्कृत का आरंभिक ज्ञान दिया जाएगा। अतिथियों का स्वागत विद्यापीठ के निदेशक प्रो. प्रदीप श्रीधर ने किया। शिविर के प्रथम दिवस पर उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए गुरुकुल यू.के लंदन की अध्यक्ष डॉ. इंदु बारौठ ने कहा कि संस्कृत ही एक वैज्ञानिक भाषा है संस्कृत से बढ़कर कोई सुख नहीं है। हमारे लिए गर्व की बात है जो आज भी अधिक संख्या में लोग संस्कृत सीखने को उत्सुक हैं।
इंदु लंदन में रहकर भारतीयों के साथ ब्रिटेन मूल के बच्चों को भी संस्कृत की शिक्षा दे रही है तथा संस्कृत संभाषण शिविर का भी निरंतर आयोजन करती है । विशिष्ट अतिथि के रूप में अपना वक्तव्य देते हुए सेंट जॉन्स कॉलेज संस्कृत विभाग की प्रो. मंजूलता शर्मा जी ने कहां की आप संस्कृत संभाषण के लिए संस्कृत को सरलीकृत किया जाए। संस्कृत भाषा के विकास और जन-जन तक उसे पहुंचने के लिए संस्कृत संभाषण ही एक सार्थक उपक्रम हो सकता है। उन्होंने एक बाल संस्कृत कविता के माध्यम से संस्कृत से जुड़ने के लिए कविता को सरल माध्यम बताया।
चपला चतुरा मम मर्जरी।
ननु दुर्ललित मम मर्जरी।।
घृतं खादति पिबति च दुग्धम् ।
सदा खादित मम मर्जरी।।
कुल 125 विद्यार्थियों ने शिविर के लिए अपना पंजीकृत कराया है। संस्कृत विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष संस्कृत शिविर का आयोजन किया जाता है। डॉ. अमित कुमार, डॉ.मोहिनी दयाल, डॉ. संदीप कुमार, योगेश डाबर, कंचन आदि उपस्थित रहे । संचालन डॉ. वर्षा रानी और धन्यवाद ज्ञापन डॉ.केशव कुमार शर्मा ने किया।