आगरालीक्स…सच्ची मित्रता मे मंहगे गिफ्ट, लम्बी सैर जैसा प्रलोभन नहीं होता. मित्र चुनें लेकिन सावधानी से. आगरा में हुई स्मार्ट गर्ल वर्कशॉप
G20 के अन्तर्गत विभिन्न स्कूल एवं कालेजो में भारतीय जैन संगठना के सहयोग व सत्यमेव जयते द्वारा बेटियों के सशक्तिकरण के लिए चलाये जा रहे स्मार्ट गर्ल उत्सव के अन्तर्गत बीडी जैन कालेज बालूगंज व पीडी जैन स्कूल फाउन्ड्री नगर में स्मार्ट गर्ल पर वर्कशॉप हुईं. कार्यशाला में संगठन की ओर से राजेन्द्र नासिक, अभिषेक दुर्ग, नितिन नागपुर, सुनंदा ताटेड बैतूल, मृदुला शामली विशेष रूप से पधारे. कार्यशाला में मित्रता के बारे मे ट्रेनर्स ने छात्राओं को बताते हुये कहा कि इस उम्र मे मित्र सबको अच्छे लगते हैं लेकिन एक मित्र ऐसा होता है जो जीवन को उंचाइयों पर ले जाता है, और एक मित्र गर्त मे भी डाल सकता है. अत: अच्छे व सच्चे मित्र का चुनाव करना सीखें. उन्हें बताया गया कि सच्ची मित्रता मे मंहगे गिफ्ट, लम्बी सैर आदि का प्रलोभन नहीं होता.

इसी कार्यक्रम के अन्त में अभिभावकों को भी बुलाकर समझाया गया कि परिवार में एक दूसरे को खूब समय दें, बच्चों की बातें ध्यान से सुनें. जिन बच्चियों को अपनी संवेदनाओं को सुनने वाला घर मे नहीं मिलता तो वह बाहर कन्धे ढूंढती हैं. बात बात पर डाटें नहीं, उन्हैं समझायें. पीडी जैन इन्टर कालेज मे कार्यक्रम का भव्य समापन समारोह भी हुआ जिसमे BJS के राष्ट्रीय समन्वय समिती सदस्य मनोज कुमार जैन बाकलीवाल व ट्रेनर्स राजेन्द्र भुतडा व नितिन पोहरे का स्वागत कालेज ट्रस्टी लता जैन व डाइरेक्टर रोहित जैन ने किया. BJS के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र जैन, प्रो निखिल जैन को कालेज मैनेजमेंट की ओर से प्रिंसिपल वन्दना अग्रवाल व प्रो. संतोष गाबा द्वारा धन्यवाद दिया गया. अंकेश जैन ने बताया कि यह कार्यशाला आगरा एवं पूरे उत्तर प्रदेश में वर्ष भर आयोजित होती रहेंगी. इस कार्यक्रम मे सत्यमेव जयते एवं ओसवाल पब्लिकेशन्स की ओर से टेक्निकल टीम के नीरज भल्ला, मेकमीर, शादाब, इमरान, गौरव, गुरदीप एवं मन्सू का सहयोग रहा.