आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में अब पुलिसकर्मी ड्यूटी पर न तो चैटिंग कर सकेंगे और न ही रील्स बनाएंगे…
उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में अब सोशल मीडिया पॉलिसी लागू की गई है. इसके तहत अब ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया का प्रयोग पुलिसकर्मियों के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. कांस्टेबल से लेकर आईपीएस अधिकारी तक पर यह प्रतिबंध लागू किया गया है. इसके अलावा वर्दी में न तो पुलिसकर्मी रील बना सकेंगे, न ही चैटिंग और न ही अन्य सोशल मीडिया बिना वजह फोटो डालेंगे.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूपी में यह पॉलिसी लागू करने से पहले विभिन्न संस्थाओं से रायशुमारी भी ली गई है और राज्यों के साथ विभिन्न देशों की सोशल मीडिया नियमावली का भी अध्ययन किया गया. डीजीपी यूपी ने इसको लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं. उन्होंने कहा है कि खासतौर पर जिला स्तर पर भी इसका गंभीरता के साथ पालन किया जाए.