आगरालीक्स…आगरा के केपी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मनाया विश्व नर्सेज दिवस. रंगारंग कार्यक्रम भी हुए
के पी सुपर स्पेशलिटी हाॅस्पीटल (इंस्टीटियूट आफ मेडिकल साईसेस), आगरा द्वारा रविवार को विश्व नर्सेज दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन का शुभराम्भ मेनेजिंग डायरेक्टर अक्षत अग्रवाल, नर्सिग सुपरिंटेंडेन्ट मैरी अज्जू, मेडिकल सुपरिंटेंडेन्ट डा लवप्रिया शर्मा, सी.ई.ओ. कुनाल सिंघल, आपरेशन हेड शादाब आलम, एच आर शीतल शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

विश्व नर्सेज दिवस पर हाॅस्पीटल के सभी नर्सेज ने एक रंगा रंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें सभी विभाग में कार्यरत नर्सेज ने भाग लिया। विश्व नर्सेज दिवस पर सभी नर्सेज को उनके उकृष्ठ कार्य के लिए प्रशास्ति पत्र से सम्मनित किया गया। साथ ही साथ के पी सुपर स्पेशिलिटी हाॅस्पीटल में कार्यरत नर्सेज को ‘बेस्ट नर्स आफ द ईयर’ का भी खिताब दिया गया।
इस अवसर पर हाॅस्पीटल के समस्त स्टाफ एवं डयूटी डाक्टर उपस्थित रहे।