आगरालीक्स…आगरा के डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे.
सिकंदरा स्थित डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में मदर्स डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान् श्री गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। बच्चों को अपनी माँ के साथ प्रस्तुति देने के बाद उनकी खुशी देखते ही बनती थी। संस्थान के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने कार्यक्रम में पधारी मातृशक्ति को उनके बच्चों के प्रति समर्पण को सलाम करते हुए मदर्स डे की शुभकामनाएँ दीं। संस्थान के महानिदेशक अक्षय सिंह ने सभी माताओं के लिए विशेष शुभकामनाएँ भेजीं।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की ग्रुप एक्टिविटी आयोजित की गई जिसमें रैम्प वाक के साथ साथ सिगिंग व डांस प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। मेक ए ग्रुप आफ फ्रैंड एक्टिविटी में खुशी, श्वेता और शिल्पा विजयी रहीं। बिल्डिंग टावर आफ पेपर ग्लास खेल में रोजी, राखी और पूजा ने बाजी मारीमारी वहीं मोना, कंचन और प्रीति टिशू पेपर एंड स्ट्रा एक्टिविटी की विजेता रहीं। अंशु मिश्रा ने अपनी माँ के लिए गाना गाया। प्रधानाचार्य डाॅ सीबी जदली ने सभी सभी विजेताओं को पुरुस्कृत करते हुए कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सभी का धन्यवाद दिया।
डीन मीडिया रिलेशंस डाॅ प्रवल प्रताप सिंह ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों, अभिवावकों, शिक्षकों व संस्थान के मध्य बेहतर संबंध स्थापित होता है। कार्यक्रम का समन्वय व संचालन दीपा शर्मा ने किया। मार्केटिंग हेड काव्या सिंह ने जज की भूमिका निभाई। इस अवसर पर डीन एकेडमिक्स एच एल गुप्ता, किंजल जैन, रिम्पी कक्कर व चरणजीत कौर, अंकित, सुप्रिया सहित समस्त शिक्षक शिक्षक शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।