आगरालीक्स…चैंबर के 75 वर्ष के कार्यकाल पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर. अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि आगरा को आईटी हब बनाने के लिए प्रयासरत
चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के 75 सालों के इतिहास पर बनी 39 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर एंड यूट्यूब चैनल का उद्घाटन किया विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया। नई मार्किट जीवनी मंडी स्थित चैम्बर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में खंडेलवाल ने कहा कि यह अच्छा प्रयास है और 75 साल में चैम्बर की ओर से व्यापारियों के हित में सफल प्रयास किए गए हैं। खंडेलवाल ने कहा कि हमारी सरकार हमेशा चैंबर की सहयोग के लिए तत्पर है। इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म से चेंबर के इतिहास को याद किया गया है। फिल्म के प्रोड्यूसर रणजीत सामा ने बताया कि फिल्म को निर्मित करने में 3 महीने का समय लगा और यह सब काम मुंबई में किया गया। चैंबर के सदस्य होने की नाते मेरा फर्ज है कि जो नई पीढ़ी व्यापार में आए वह देखे कि उनके बुजुर्गों ने उनके व्यापार के हित के लिए कितने प्रयास किए हैं।
उद्यमी पूरन डावर ने कहा कि 75 वर्ष के इतिहास में चैंबर ने उद्यमी और व्यापारियों की समस्याओं को सुलझाने में सराहनीय कार्य किए हैं। अब चैंबर को अपनी सभी सहयोगी संस्थाओं के साथ मिलकर उद्योगों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि आगरा को आईटी हब बनाने के लिए वे प्रयासरत हैँ। चैंबर का फोकस है कि आईटी हब बने एवं पर्यटन का विकास हो जिससे ताजनगरह के 15 – 20 हजार युवाओं का प्रतिवर्ष पलायन रुके। पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल ने कहा के आगरा में डीआरएम ऑफिस चैंबर की ही देन हैं। संचालन आईटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सचिन सारस्वत ने किया। फिल्म को यूट्यूब चैनल पर अपलोड करने का कार्य आईटी प्रकोष्ठ के को-चेयरमैन विपुल अग्रवाल ने किया। धन्यवाद पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंघल ने ज्ञापित किया। चैंबर ने फिल्म के गीतकार पवन अग्रि एवं संजय दुबे का सम्मान कर आभार जताया।
डॉक्यूमेंट्री फिल्म में दिखाया है कि व्यापारी ही टैक्स देते हैं तभी सरकार की योजनाएं पूरी होती हैं। इसलिए इसको देखते हुए एक गाना भी रखा गया है जिसका टाइटल है “हम ही सरकार चलाते हैं” इस फिल्म के प्रोड्यूसर रंजीत सामा एवं विजय सामा हैं तथा राइटर /डायरेक्टर हेमंत वर्मा (राष्ट्रपति पदक विजेता), पंडित दिलीप ताहिर संगीत तथा पवन अग्रि एवं संजय दुबे ने गीत लिखे हैं।
इस अवसर पर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, आईटी प्रकोष्ठ के चेयरमैन सचिन सारस्वत, फिल्म प्रोड्यूसर रंजीत कुमार सामा, आईटी प्रकोष्ठ की को-चेयरमैन विपुल अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, योगेंद्र कुमार सिंघल, अनिल वर्मा, शलभ शर्मा, सदस्य अनिल अग्रवाल, सतीश अग्रवाल,प्रतिभा जिंदल, योगेश जिंदल,अतुल कुमार गर्ग, संजय अरोरा, रमन साहनी, अनुराग शर्मा, जय कुमार गुप्ता, धनञ्जय गुप्ता, जगत नारायण शर्मा, मुमताज़ सागर खान,रेनू गुप्ता, हरीश आहूजा, अम्ब्रीश शर्मा, राहुल आर्य मौजूद थे।