आगरालीक्स..हद हो गई..आगरा में एमबीबीएस की परीक्षा में स्टूडेंट्स को दे दिया गलत प्रश्न पत्र. निरस्त हुई परीक्षा…
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की मेडिकल की पुनर परीक्षा में आज स्टूडेंट्स को गलत प्रश्न पत्र दे दिया, जिसे देखकर स्टूडेंट्स हैरान रह गए. जब गलत प्रश्न पत्र दिए जाने का मामला सामने आया तो विवि प्रशासन की ओर से परीक्षा को निरस्त कर दिया गया.

बता दें कि परीक्षा के पहले दिन आज एमबीबीएस एनाटॉमी प्रथम का पेपर था लेकिन प्रथम के स्थान पर छात्रों को एमबीबीएस एनाटॉमी सेकंड का प्रश्न पत्र दे दिया. यह प्रश्न पत्र देखकर छात्र हैरान रह गए. मामले की जानकारी होने के बाद परीक्षा को निरसत कर दिया गया है.