आगरालीक्स…आगरा में यमुना बनी ‘सेल्फी प्वाइंट’. यमुना को देखने घाटों पर पूरे दिन लगी रहती है लोगों की भीड़. कोई ले रहा सेल्फी तो कोई बना रहा रील्स…खतरा भी झेलने को तैयार
आगरा में यमुना नदी इस समय सेल्फी प्वाइंट बनी हुई है. यमुना के इस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए हर कोई बेताब दिखाई दे रहा है. छोटे बच्चे हों या फिर बड़े, हर कोई एक बार यमुना घाट पर जाकर यमुना को निहारना चाह रहा है. खैर आगरा में स्थित यमुना घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगा दिए गए हैं. लोगों को नदी के नजदीक न आने की अपील की जा रही है इसके अलावा पुलिस फोर्स भी तैनात हैं, लेकिन बावजूद इसके लोग भारी संख्या में यमुना घाटों पर पहुंच रहे हैं. कोई वहां पहुंचकर रील्स बना रहा है तो कोई फोटो खिंचा रहा है. देहात क्षेत्र में तो लोग बच्चे तैराकी का आनंद ले रहे हैं.

इन घाटों पर पहुंच रही लोगों की भीड़
ताजमहल
पोइया घाट
कैलाश
बल्केश्वर
दयालबाग
वाटरवक्र्स
एत्माद्दौला
आगरा में 18 जुलाई की सुबह यमुना का जलस्तर
सुबह आठ बजे जलस्तर – 499 फीट
दोपहर 12 बजे जलस्तर — 499.10 फीट
दोपहर एक बजे जलस्तर 499. 20 फीट
शाम पांच बजे जलस्तर 499.20 फीट