आगरालीक्स …Agra News: आगरा बाढ़ का जिला प्रशासन ने जारी किया ताजा अपडेट, यमुना का जलस्तर और बढ़ा, ताजगंज मोक्षधाम और विद्युत शवदाह गृह, 32 कॉलोनी और 63 गांव में बाढ़ का पानी। यमुना किनारे ना जाने की अपील। ( Agra News: Yamuna Water level @ 501.32 feet, Water Discharge from Mathura decreases#Agra)
गौकुल बैराज मथुरा से आगरा के लिए सोमवार रात को 1.64 लाख क्यूसिक पानी छोड़ा गया, इससे मंगलवार सुबह आठ बजे तक यमुना का जलस्तर और बढ़ गया। मथुरा से मंगलवार सुबह छह बजे 1.53 लाख क्यूसिक पानी छोड़ा गया है इससे यमुना के जलस्तर में कमी आने का अनुमान है। यमुना का जलस्तर सुबह आठ बजे 501.32 फीट पर पहुंच गया है, इसके बाद से यमुना स्थिर है अभी कुछ समय तक इतना ही जलस्तर रह सकता है।
कॉलोनियां और गांवों में पानी, मोक्षधाम बंद
यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने से कैलाश गांव, दयालबाग की अमर विहार सहित अन्य कॉलोनी, बल्केश्वर की कॉलोनी, जीवनी मंडी क्षेत्र की कॉलोनियों में पानी भर गया है। वहीं, फतेहाबाद, पिनाहट और बटेश्वर के गांव में भी पानी पहुंच गया है। यमुना ताजमहल से सटकर बह रही है और ताजगंज मोक्षधाम पर पानी भर गया है इसके बाद मोक्षधाम और विद्युत शवदाह गृह बंद कर दिए गए हैं। डीएम अरविंद बंगारी मल्लपा ने लोगों से अपील की है कि वे यमुना के किनारे ना जाएं।
आगरा में आगरा में आज नौ सितंबर को सुबह आठ बजे
यमुना का जलस्तर 501.32 फीट 152.805 मीटर
डेंजर लेवल 500 फीट 152.400 मीटर
हाई फ्लो लेवल 507.74 फीट 254.760 मीटर
आठ सितंबर 2025 को यमुना का जलस्तर 500.80 फीट
2023 में यमुना का अधिकतम जलस्तर 499.60 फीट
2010 में यमुना का अधिकतम जलस्तर 500 फीट
1978 में यमुना का अधिकतम जलस्तर 508 फीट