आगरालीक्स…आगरा में नेवीगेटर मेरीटाइम अकादमी में मनाया योग दिवस, 100 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग
मर्चेन्ट नेवी योग के लाभ और सही तकनीक का विश्व भर में प्रचार करने का विभिन्न विकल्पों में एक महत्वपूर्ण विकल्प है। विश्व योग दिवस के मौके पर पथौली स्थित नेवीगेटर मैरीटाइम अकादमी में विश्व योग दिवस के मौके पर यह बात चैयरमैन सतीश चंद चाहर ने कही। विश्व योग दिवस के उत्साहपूर्ण आयोजन में लगभग 100 से अधिक विद्यार्थियों सहित शिक्षकों ने भा भाग लिया। प्रिंसीपल कैप्टन विवेक चरनदास गुप्ता के निर्देशन में योग की विभिन्न क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया।
बताया कि नौवहन महानिदेशालय (डीजी शिपिंग) भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अकादमी में मर्चेन्ट नेवी में जाने के इच्छुक विद्यार्थी एसटीसीडब्ल्यू की ट्रेनिंग प्राप्त करते हैं। जो मर्चेन्ट नेवी में करियर बनाकर योग का भी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से अकादमी के ट्रस्टी विक्रांत चाहर, कैप्टन वीके सिंह, डॉ. वीके शर्मा, सचिन सिंह, एसपी सिंह, बृजेश उपाध्याय, भूपेन्द्र सविता, प्रीति यादव, सोनल कुलश्रेष्ठ, राधिका शर्मा, धर्मेन्द्र भारद्वाज आदि उपस्थित थे।